श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2026। सेवा करने का सामर्थ्य हो तो भामाशाहों का बढ़चढ़ कर सहयोग मिलता है। ये आश्वासन क्षेत्र के भामाशाह जनतलाल पारख ने उपजिला अस्पताल में जीवजतन जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित औषधि भंडार कक्ष के उद्घाटन अवसर पर कही। पारख ने शहरवासियों से भी गांव को स्वच्छ रखने के लिए आग्रह किया। उन्होंने गांव के प्रति उज्ज्वल भाव रखते हुए सहयोगी बनने की बात कही। पारख ने अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी तथा कार्य के प्रेरक रहें पांचीलाल सिंघी का आभार जताया। अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर कक्ष का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, तेरापंथ भवन उपरलो के अध्यक्ष बजरंग सेठिया, पीएमओ ओमप्रकाश स्वामी मौजूद रहें। इस दौरान अस्पताल में 9 एसी लगवाने वाले दानदाता जय रमेश नागरमल तंवर, 3 एसी लगवाने वाले देवराज लक्ष्मीनारायण गुरनाणी का अभिनदंन पत्र देकर सम्मान किया गया। वरिष्ठ सर्जन डॉ एस के बिहानी ने अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी का स्वागत किया व प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ चेतन स्वामी ने किया। इस मौके पर नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया, पन्नालाल पुगलिया, माणकचंद डागा, संजय बोथरा, पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश नाई, डॉ एस एस नांगल, नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, श्रीगोपाल राठी, चांदरतन राठी, गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, तोलाराम मारू, संदीप पारीक, महेश तावणियां, शुभकरण पारीक, नरेंद्र डागा, राजेन्द्र स्वामी, धनराज पुरोहित, रामलाल ज्याणी, किशोर मारू, राधे ज्याणी, देवराज गुरनानी, मोहित मालू सहित अनेक मौजिज लोग मौजूद रहें।





