श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2026। ताल मैदान में आयोजित दस दिवसीय राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में क्षेत्रवासी उल्लास व उमंग के साथ शामिल हो रहें है। शुक्रवार को मेले में शहरी निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, कुम्भाराम घिंटाला, मूलचंद स्वामी और मघराज प्रजापत अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने गणेश पूजन के साथ मेले का शुभारंभ किया और मेला आयोजन को बच्चों से लेकर वृद्धों तक के लोगों के लिए मनोरंजन का मुख्य साधन है। ये पुरातन परंपरा समाज में उत्साह का संचार करता है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के अशोक पारीक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभी अतिथियों को मेले का भ्रमण करवाया और झूले भी झुलाए गए। मेला आयोजक मनमोहन शर्मा ने सभी का आभार जताया। मेले में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
शर्मा ने बताया कि राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में घरेलू उपयोग की वस्तुओं, कपड़ों, महिलाओं के पर्स और इमिटेशन ज्वेलरी सहित विभिन्न उत्पादों की दुकानें सजी हैं। वहीं खानपान की स्टॉलों पर विभिन्न प्रकार की खाद्य वस्तुएं मिल रही है। खास तौर पर खाटा चूरी की विभिन्न वैरायटी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। मेले में लगे आकर्षक झूलों का आनंद बच्चे, युवा और वृद्ध तक उठा रहे हैं। शहर के साथ आसपास के गांवों से भी लोग परिवार सहित मेले में पहुंच रहे हैं। खरीदारी, खानपान और मनोरंजन के विविध विकल्पों के चलते ताल मैदान में उत्सवी माहौल बना हुआ है।







