श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2026। पंचायत के परिसीमन को लेकर पीपासरिया बास में ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम पंचायत दूसारना पंडरीकजी से पीपासरिया बास को हटाकर नई ग्राम पंचायत कोटासर में शामिल किए जाने के विरोध में शुरू हुआ धरना मंगलवार को दसवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग है और जमकर नारेबाजी की। आज धरना स्थल पर गांव के वरिष्ठ जन भी शामिल हुए व इसे न्याय की मांग बताते हुए वोट नहीं देने की एकजुटता जताई।
प्रशासन की समझाइश के बावजूद आंदोलन समाप्त करने को ग्रामीण तैयार नहीं हुए। धरना स्थल पर सोमवार को तहसीलदार श्रीवृद्धन शर्मा सहित पहुंचे। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा भी पहुंचे। दोनों ने ग्रामीणों से वार्ता की परन्तु इन वार्ताओं से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए और ग्रामीणों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
ग्रामीणों की दो टूक, फैसला गांव के हक में हो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने बताया कि पीपासरिया बास को नई ग्राम पंचायत कोटासर से हटाया जाए। इसके लिए उन्होंने दो विकल्प रखे हैं जिनमें पहला, पीपासरिया को नई ग्राम पंचायत बनाया जाए और दूसरा पीपासरिया बास को वापस ग्राम पंचायत दूसारना पंडरीकजी में शामिल किया जाए। बता देवें पंचायत परिसीमन का यह मुद्दा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

1007735892-if3craUR.webp1007735893-VA6VOXQZ.webp1007735894-2tznp6jH.webp