श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2026। मोमासर की पंचायत समिति सीट व सरपंच के चुनाव पूरे क्षेत्र में सबसे चर्चित चुनाव हो रहें है। यहां भाजपा व कांग्रेस के साथ माकपा रालोपा व एक निर्दलीय के बीच रोमांचक टक्कर है। मंगलवार को यहां भाजपा के प्रचार अभियान के तहत विधायक ताराचंद सारस्वत सहित अनेक भाजपाई पहुंचे व सभा का आयोजन किया। इस सभा में दूसरे दल में सक्रिय रहें हरिराम बैरा और भंवरलाल पांडर सहित आधा दर्जन से अधिक नए सदस्य पार्टी से जुड़े। विधायक ने इनका साफा व पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

e8a63a57-00f3-4cab-ba01-6efdb305075c-jvLO3DKB.webp