श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2026। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे क्षेत्र के गांव बिग्गा की रोही में एक किसान के खेत में बनी ढाणी में अचानक आग लग गई। आग में गहने नगदी सहित घरेलू सामान जलकर खाख हो गया और परिवार मायूस हुआ है।

बिग्गा की दिखणादी रोही में हेमराज पुत्र पूर्णनाथ सिद्ध निवासी बाना की ढाणी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग में सोने चांदी के गहने जिनमें गलसरी, मंगलसूत्र, ठुस्सी, टडिया, पायले, 30 हजार नगदी, 20 क्विंटल ग्वार, 10 क्विंटल कणक, 10 कट्टे डीएपी सहित कपड़े, बिस्तर, बर्तन जलकर खाख हो गए। आस पास के किसान मौके पर एकत्र हो गए और आग पर काबू पाया गया। किसानों ने घटना की सूचना पटवारी निर्मल पारीक को दी और मौका मुआयना करवाया। किसानों प्रशासन से पीड़ित की सहायता करने की मांग की।

1007735649-bMjbBqNo.webp1007735648-1kv0Gyyj.webp1007735650-Jmeqguas.webp