श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में हुए डिजिटल अरेस्ट कर एक परिष्ठ नागरिक से 32 लाख रूपए हड़प लेने के बड़े और चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने इस मामले में जांच करते हुए बैंक डिटेल के माध्यम से कड़ी से कड़ी जोड़कर 25 वर्षीय भानुप्रताप सिंह जाट निवासी नगर, भरतपुर को धर दबोचा। कश्यपसिंह ने बताया कि मामले को प्राथमिकता में लेकर एक आरोपी को पकड़ा गया है। इस युवक के खाते में 10 लाख रूपए फॉरवर्ड हुए। वहीं इस मामले में 16-17 खातों में ट्रांजेक्शन हुए है। मामले की जांच जारी है।
ये था मामला…
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास निवासी 69 वर्षीय सुशील कुमार पेड़ीवाल को डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। इन्हें फर्जी पुलिस व कोर्ट का वारंट दिखाकर डराया गया व शातिर ठगों ने धमका कर 32 लाख रूपए हड़प लिए। परिवादी कोलकाता में कपड़े के व्यापारी है और 14 सितंबर 2026 को वह श्रीडूंगरगढ़ आए हुए थे। 18 सितंबर 2026 को उसके पास 7031819312 नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया और अज्ञात आरोपी ने 21 सितंबर 2026 को 32 लाख रूपए का आरटीजीएस करवा दिया।
रहें सावधान, निजी जानकारी देने से बचें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि ऐसे ठगों से बचने के लिए आमजन कुछ एहतिहात बरतें व एंड्रोयड फोन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। राघव ने बताया कि अगर कोई आपको वीडियो कॉल पर अरेस्ट करने की धमकी दे, तो बिना घबराए तुरंत कॉल काट दें। इसी के साथ विशेष रूप से ध्यान देवें कि अपने बैंक अकाउंट, आधार नंबर, या ओटीपी (OTP) जैसी कोई भी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। अगर आपको कोई संदेह है, तो संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से नंबर निकालकर सख्ती के साथ सीधे उनसे संपर्क करें।