श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2026। रीड़ी पंचायत समिति सदस्य चुनाव के वार्ड 4 और 5 से एक एक प्रत्याशी ने अपना अपना पर्चा उठा लिया है। वार्ड 4 (बाना, खियाणी बास) से जयसिंह डागला ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं वार्ड 5 से कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू चौधरी ने भी अपना पर्चा उठा लिया है। यहां आरओ सुश्री दमंयती कंवर, आरओ द्वितीय श्रीवर्द्धन शर्मा सहित निर्वाचन शाखा के कार्मिक पंचायत भवन में चुनावी कार्यक्रम की कार्रवाई संपन्न करवा रहें है। बता देवें आज दोपहर 3 बजे तक पर्चा उठाने का समय रहेगा।

a56c1273-8dfd-4400-8986-90903da9b57c-I0J0brMC.webpbb08af04-6f7f-470e-b201-6dd2ec717120-v6EN40Dd.webp