श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर भूमि बेचान कर देने के मामले में एक आरोपी को देर रात दो बजे अरेस्ट कर लिया व आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
कालूबास में परिवादी रामरख सांसी द्वारा दर्ज मामले में जांच अधिकारी एसआई रतनलाल ने एक आरोपी कालूबास निवासी केशव ब्राह्मण को थाने के सामने से गिरफ्तार कर लिया है। एसआई रतनलाल ने बताया कि मामले में मुख्य दो फरार आरोपी सुशील व रामचंद्र सांसी की तलाश भी जारी है।