श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ में द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2026 के दूसरे दिन आज सेसोमूं स्कूल के खेल मैदान में एक बार फिर डांडिया की धूम मचेगी। रंग-बिरंगी रोशनी, हाई बेस डीजे और भव्य आयोजन के बीच डांडिया प्रेमी उत्साह के साथ गरबा-डांडिया खेलेंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवेश शुरू हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित इस महोत्सव में प्रवेश केवल पास के माध्यम से ही होगा। शेष उपलब्ध पास आयोजन स्थल पर ही प्राप्त किए जा सकेंगे। प्रवेश द्वार पर कड़ी सुरक्षा जांच होगी तथा प्रतिभागियों को ब्रेथ एनालाइजर जांच से गुजरना होगा। रात 8 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए आयोजकों ने पास धारकों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है। महोत्सव का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके बाद विशाल मैदान में डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों का दौर शुरू होगा। महिलाओं और युवतियों के समूह सुरक्षा व्यवस्था के बीच डांडिया खेलेंगे। रोशनी और संगीत से सजे मैदान में उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय महोत्सव शहर में उत्साह और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजकों ने प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर पहुंचने, प्रवेश नियमों का पालन करने और आयोजन को यादगार बनाने में सहयोग करने की अपील की है।