श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स | 16 अक्टूबर 2026। मेले राजस्थान की संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं। ये पूरे परिवार के लिए स्वस्थ मनोरंजन के साथ खरीदारी का अवसर भी प्रदान करते हैं। ये बात कहते हुए गुरुवार को ताल मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का गणेश पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया सहित परिषद सदस्य अमरचंद सिंघी, विजय सिंह डागा, शुभकरण पारीक, केएल जैन और चमन श्रीमाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने मेले को सांस्कृतिक आयोजन बताया। मेले के मीडिया पार्टनर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ओर से अशोक पारीक ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। मेला संयोजक मनमोहन शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर कपड़ों, महिलाओं के पर्स और इमिटेशन ज्वेलरी तक की विभिन्न रेंज उपलब्ध है। खाने-पीने की स्टॉलों पर भी लोगों के लिए कई विकल्प सजाए गए हैं। खास तौर पर खाटा चूरी की विभिन्न वैरायटी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। मेले में लगे आकर्षक झूलों का आनंद बच्चे, युवा और बड़े सभी उठा रहे हैं। खरीदारी, खानपान और मनोरंजन के विविध विकल्पों के चलते मेला क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर देखने के लिए श्रीडूंगरगढ़ शहर के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। परिवार के साथ मेले में घूमने, पसंदीदा सामान खरीदने और झूलों का आनंद लेने का सिलसिला जारी है। मेले में बढ़ती चहल-पहल से ताल मैदान का माहौल उत्सवी बना हुआ है।

7d037480-6a4c-404a-af33-40cf22cbc060-MUVsWAd0.webp76d45ab5-dd60-420d-9fa7-5e16aaaf0669-gfNWKBnW.webp4978e1c2-8ea4-4281-a2ef-184d147c2db1-shxYjv8c.webp3544008a-e65b-4798-8115-1301c15b27ae-lmKKshrR.webpa492f737-63c0-4c99-b7b6-87ec73ec673b-tidLvKbp.webp0b0d9d59-3151-44d0-b175-84b99598e062-JVIeG3vV.webp6aeb9034-c31f-472d-a836-0d1cd58f027d-OZqOAfvJ.webp