श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2026। हाइवे पर देर रात जबरदस्त हादसा हुआ जिसमें एक आर्मी परिवार चोटिल हुआ और चार गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हाइवे पर जोधासर से झंझेऊ के बीच करीब 10 बजे बीकानेर से चूरू जा रहें एक फौजी परिवार की तेज स्पीड कार गाय के झुंड से टकरा गई। कार सड़क से नीचे उतर गई व क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर में चार गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व अन्य दो तीन घायल हुई। सेरूणा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। लखासर टोल प्लाजा की टीम मौके पर पहुंची और कार सवारों को संभाला। सभी कार सवार सुरक्षित रहें और बच्चे व महिला चोटिल हुए। चोटिलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। टोल क्रेन से मृत गायों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया।


