श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवम्बर 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नेशनल हाईवे पर पूर्व विधायक किशनाराम नाई की बाड़ी में स्थित टाटा कार के शोरूम में शुक्रवार को उत्सव का माहौल रहा। धनतेरस के शुभ अवसर पर यहां 9 परिवारों ने टाटा की गाड़ियों को अपने परिवार के सदस्य के रूप में शामिल किया। एक ही दिन में 9 गाडियों की डिलेवरी देने के कारण यहां दिन भर परिवारों की आवाजाही से त्योहार का उत्साही माहौल रहा। टाटा श्रीडूंगरगढ़ के विशाल स्वामी एवं संजय स्वामी ने बताया कि टाटा अपनी गाड़ियों में सबसे अधिक सुरक्षा पर ध्यान देती है एवं वर्तमान के हादसों के दौर में हर व्यक्ति के लिए जान है, तो जहान है, के विचार को आत्मसात कर रहा है। यही कारण है कि क्षेत्रवासियों द्वारा कोई भी गाड़ी खरीदने से पहले यहां होने वाले हादसों को याद कर गाड़ी की सेफ्टी रैंकिंग को जरूर देखता है। साथ ही टाटा द्वारा अपनी गाड़ियों में अंर्तराष्ट्रीय स्तर की लक्जरी फैसेलिटी, सैगमेंट में सर्वाधिक माईलेज का समावेश किया गया है। इस कारण टाटा की गाडियों ने क्षेत्रवासियों के दिलों में खास जगह बनाई है। धनतेरस के मौके पर पूर्व प्रधान भागूराम सहू के पुत्र हनुमान सहू ने हैरीयर ईवी, शिक्षक एवं सोशल मीडिया इंन्फलूएंसर ओमप्रकाश सिद्ध ऊपनी ने सिएरा डीजल, एईएन प्रभुदयाल पन्नीवाल ने सिएरा ईवी, पटवारी निर्मल पारीक ने सिएरा ईवी, माया सिहाग पत्नी सुमित पूनियां ने पंच सीएनजी, सुभाष चंद्र स्वामी ने पंच ईवी, सीए विनोद गहलोत ने एरीस, गांव भोजास के मिठाई व्यापारी मघसिंह राजपुरोहित ने नेक्सोन ईवी, सुनहरी सागर सिंह ने नेक्सोन ईवी की डिलेवरी प्राप्त की है। वहीं इससे पूर्व 1 नवम्बर को रवि-पुष्य नक्षत्र में काननाथ सिद्ध लिखमादेसर ने नेकसोन ईवी, भवानी शंकर ने सिएरा पेट्रोल व रामचंद्र जाखड़ ने सिएरा ईवी 75 किलोवाट की डिलिवरी ली थी। शो-रूम में सेल्स मैनेजर लक्ष्मण स्वामी ने बताया कि टाटा के लिए क्षेत्रवासियों में क्रेज लगातार बढ़ रहा है इस वर्ष नवरात्रि से धनतेरस तक 29 परिवारों ने टाटा की गाड़ियां खरीदी हैं एवं सेल्स एवं सर्विस दोनो में ग्राहकों की संतुष्टि को ही लक्ष्य रखा गया है। टाटा द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में टाटा के बढ़ रहे परिवार को देखते हुए दीपावली बाद श्रीडूंगरगढ़ में टाटा का सर्विस सेंटर भी शुरू करना प्रस्तावित है एवं जल्द ही क्षेत्रवासियों को गाड़ी की सर्विस के लिए बीकानेर जाने की मजबूरी से भी मुक्ति मिल जाएगी। 

1000457318-xCVIieji.webp
हनुमान सहू ने टाटा की सुरक्षा पर जताया भरोसा।

 

1007810652-o9pCsJO9.webp
शिक्षक व सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओमनाथ सिद्ध ऊपनी ने जताया टाटा पर भरोसा
1007810653-xiR4gxvF.webp
सीएम विनोद गहलोत ने परिवार में शामिल किया टाटा को
1007810658-QCD5lxFb.webp
प्रभुदयाल पन्नीवाल ने टाटा की सुरक्षा को अपनाया।
1007810668-e50vUb3x.webp
सुभाष चंद्र ने जताया स्वदेशी टाटा पर भरोसा
1007810663-jjvYSPTx.webp
निर्मल पारीक ने परिवार बच्चों सहित ली चाबी और अपनाई टाटा की सुरक्षा
1007810785-n6mOjDZ2.webp
माया सिहाग पत्नी सुमित पूनियां ने जताया टाटा पर भरोसा
1007811051-NsDOHU7V.webp
काननाथ सिद्ध लिखमादेसर ने परिवार में शामिल किया टाटा
1007811050-iAWcexHg.webp
भवानी शंकर स्वामी ने जताया टाटा पर भरोसा
1007811123-QW1zQXS1.webp
मघसिंह राजपुरोहित ने परिवार में शामिल की टाटा की सुरक्षा
1007810784-llX7Zw2c.webp
सुनहरी सागर सिंह ने अपनाई टाटा की सुरक्षा