श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2026। क्षेत्र में मेलों के आयोजन आस्था व श्रद्धा का केंद्र है और हजारों की संख्या में लोग दर्शनार्थ इन मेलो में पहुंचते है। ऐसे में असामाजिक तत्वों द्वारा भी मौका देखकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जाने लगा है।
रीड़ी में स्थित वीर बिग्गाजी मंदिर में गांव जेतासर से दर्शन करने गई एक श्रद्धालु महिला के बस से लौटने के दौरान वो वारदात का शिकार हो गई। रीड़ी निवासी लाधूराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी भानजी 24 अक्टूबर को गांव जेतासर से रीड़ी वीर बिग्गाजी मंदिर में दर्शन करने आई। शाम 4 बजे वह दर्शन कर जैतासर जाने के लिए गांव के बस स्टेंड से एक बस में चढ़ी। बस मे भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से तेरह सोने के फुलड़ों व मोतियों का हार एक व्यक्ति ने चोरी कर लिया। उसे पता चलते ही उसने शोर मचाया और आस पास खड़े लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी से पूछताछ की उससे पहले उसने हार अपने दूसरे साथी को दे दिया और मौके से भाग छुटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को दी है।
बिग्गाजी मंदिर में दर्शन कर लौट रही महिला के गले से सोने के फुलड़ो का हार हुआ चोरी, मामला दर्ज