श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, श्रीडूंगरगढ़ में 25 अगस्त 2026, मंगलवार को बच्चों में ऑपरेशन संबंधी बीमारियों के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में पहली बार श्रीडूंगरगढ़ में पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. तुषार आहूजा, MCH (डॉ. एल. सी. बेद चिल्ड्रन हॉस्पिटल) मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
अस्पताल प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में होने वाली विभिन्न ऑपरेशन संबंधी बीमारियों की जांच की जाएगी। शिविर में हर्निया, हाइड्रोसिल, नाभि के विकार या शरीर पर गांठे, सिर में पानी भरना, आंतों की रुकावट, आंत का आंत में फंसाहोना, एपेंडिक्स, रीढ़ की हड्डी पर गांठ, सिर या गले में गांठ आदि की जांच शामिल है। इसके अलावा लिंग की तिरछी स्थिति, अंडकोष का सही स्थान पर नहीं होना, लिंग की खाल का न खुलना तथा पेशाब के दौरान होने वाली दिक्कतों जैसी समस्याओं की भी जांच कर उचित परामर्श दिया जाएगा। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर प्रबंधन सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेने का आग्रह किया गया है जिससे पीड़ित बच्चों को अधिक से अधिक शिविर का लाभ मिल सकें। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
बच्चों में ऑपरेशन संबंधी बीमारियों के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, श्रीडूंगरगढ़ में 25 अगस्त 2026,
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, श्रीडूंगरगढ़ में 25 अगस्त 2026,
यह भी पढ़ें (Also Read)
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से पढें दो खास धार्मिक खबरें एकसाथ