श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2026। रविवार सुबह दीपावली के दिन शहर के कालूबास की अंबेडकर कॉलोनी में एक चारे के बाड़े में आग लग गई। यहां पास ही क्रिकेट खेल रहें युवाओं की सूझबूझ से तुरंत आग पर काबू पाया गया।

मौके पर मौजूद कुनणाराम जयपाल ने बताया कि मेघवाल श्मशान भूमि के पास स्थित गंगराम पुत्र कुनणाराम नायक के बाड़े में बने एक झोंपड़े में आग लग गई। झोंपड़े में चारा भरा था जिसने आग पकड़ ली। आग किसी पटाखे से लगने की संभवना जताई गई। वहीं निकट ही क्रिकेट खेल रहे युवा भी पहुंच गए। युवाओं ने टैंकर पानी का मंगवाया और आग पर काबू पा लिया गया। संदीप भारतीय आपणो गांव सेवा समिति की फायर ब्रिगेड को बुलाया, परंतु तब तक आग पर काबू पा लिया गया।

1007820919-zlpBfNQ6.webp