श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2026। अंबेडकर कॉलोनी में आगजनी की रविवार को दूसरी घटना हुई है। यहां रतिराम मेघवाल के घर में बने एक झोंपड़े में आग लग गई। आग लगते ही पडौसी मौके पर पहुंचे और आपणो गांव सेवा समिति को सूचित किया गया। समिति की फायर बिग्रेड ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। गनीमत रही आग में झोंपड़ा जल गया परंतु नुकसान विशेष नहीं हुआ। इस दौरान मौहल्ले के संदीप भारतीय व जागरूक युवाओं ने समिति की सक्रियता के लिए आभार जताया।