श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2026। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर भाजपा बीकानेर देहात ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पंचायत चुनाव संचालन समिति के निर्देशानुसार एवं जिला चुनाव प्रभारी महावीर राज सेठी तथा भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के निर्देशन में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड 35 से 41 तक चुनाव प्रभारियों और सोशल मीडिया संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार वार्ड 35 में कपिल शर्मा व टेकचंद गहलोत को चुनाव प्रभारी तथा पुखराज ज्याणी व विष्णु प्रजापत को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वार्ड 36 में पालिका उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं चुनाव प्रभारी तथा पवन सारस्वत उदरासर सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किए गए है। वार्ड 37 में सी.आर. चौधरी चुनाव प्रभारी तथा भागीरथ नाथ सोशल मीडिया संयोजक, वार्ड 38 में मोतीलाल हर्ष एवं अशोक तिवाड़ी को चुनाव प्रभारी तथा धर्मपाल मेघवाल को सोशल मीडिया संयोजक, वार्ड 39 में गजेंद्रसिंह भाटी एवं नेमीचंद तंवर को चुनाव प्रभारी तथा अशोक सिंह को सोशल मीडिया संयोजक, वार्ड 40 में आनंदसिंह भाटी एवं बाबूलाल गहलोत को चुनाव प्रभारी तथा रामदास स्वामी सोशल मीडिया संयोजक तथा वार्ड 41 में महेश मूंड को चुनाव प्रभारी तथा रणजीत मेघवाल सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। पंचायत चुनाव प्रबंधन समिति बीकानेर के सोशल मीडिया सह-प्रमुख दीनदयाल जाजड़ा एवं सोशल मीडिया प्रमुख कोजूराम सारस्वत द्वारा जारी सूची में सभी नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों के साथ भाजपा ने जिला परिषद चुनाव में संगठनात्मक समन्वय और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार को गति देने की तैयारी की है।
भाजपा ने जिला परिषद के सातों वार्डों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी व सोशल मीडिया संयोजक