श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2026। कस्बे के कालूबास में दो पड़ौसी परिवार आपस में भिड़े और दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में मामले दर्ज करवाए है।
धोलिया रोड, कालूबास निवासी पन्नीदेवी पत्नी रामेश्वर नायक ने पड़ौस में रहने वाले आजादसिंह उसके बेटे अर्जनसिंह, पत्नी सुशीला धानका के खिलाफ आरोप लगाते हुए घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 7 फरवरी को शाम 7 बजे उसके पति घर से बाहर खड़े थे। तभी उसके आरोपी पड़ौसी गाली गलौच करने लगे। जब पति ने गाली गलौच करने से मना किया तो आरोपी हाथ में लाठियां लेकर घर में घुसे और परिवादी के पति को जान से मारने की नियत से मारपीट की। पीड़िता जब पति को लेकर उपजिला अस्पताल पहुंची तो गंभीर चोटों के कारण उसे बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है। विदित रहें इसी मामले में पूर्व में आरोपी परिवार ने भी इस मामले में परिवादी परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पड़ौसी के घर में घुसकर की मारपीट, लाठियों के वार से चोटिल को किया बीकानेर रेफर, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2026। कस्बे के कालूबास में दो पड़ौसी परिवार आपस में भिड़े
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2026। कस्बे के कालूबास में दो पड़ौसी परिवार आपस में भिड़े
यह भी पढ़ें (Also Read)
स्वस्थ मनोरंजन का केंद्र है मेला, गणेश पूजन के साथ राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ