श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी परिसर में हरलाल खेताराम ट्रेडिंग कंपनी का उद्घाटन शुक्रवार को विधि विधान से संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में चूरू सांसद राहुल कंस्वा, नोखा विधायक सुशीला डूडी, कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू, पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, प्रदेश महासचिव मूलाराम भादू, रामरख सारण नोखा, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, महासचिव सोहन महिया, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र के किसान, मंडी के व्यापारी मौजूद रहें। कंपनी के प्रोपराइटर बाना व सऊ परिवार ने सभी अतिथियों का फूलमाला, साफा व स्मृति चिह्न देकर स्वागत सम्मान किया। दुकान नंबर 88 में फीता काटकर अतिथियों ने उद्घाटन किया। समारोह में कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां, सुरेश छरंग रेडा, जगदीश प्रसाद जाखड़, सुभाष पूनियां कितासर, भागीरथ जांघू जीएसटी इंस्पेक्टर, रामदयाल मांजू आरएएस, बजरंग तरड़ राजस्थान पुलिस, राकेश राहड़ एक्सईन पीडब्ल्यूडी, मंडी सचिव सुरेंद्र बांगड़वा, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। समारोह आयोजक गांव बाना निवासी उदाराम, श्रीराम, खिंयाराम, आसाराम, तेजाराम, सोहनलाल, गोरधनराम, तेजाराम, सुल्तानाराम बाना सहित पूरा बाना परिवार व गिरवरसर निवासी हीरालाल, लिछमणराम, मामराज, रूपाराम, भूराराम, रामप्रताप, मदनलाल, मनोज सहित पूरा सऊ परिवार मौजूद रहा। नेताओं ने किसानों के हित में कार्य करने की प्रेरणा दी व दोनों परिवारों ने सभी का अतिथियों, ग्रामीणों व समारोह में शामिल मौजिज लोगों का आभार जताया।




