श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2026। अटा सट्टा की प्रथा में एक रिश्ता बिगड़ने पर एकसाथ दो या इससे अधिक घर उजड़ने के किस्से लगातार सामने आ रहें है।
क्षेत्र के गांव रीड़ी से परिवादिया सुमन भार्गव ने नोहर निवासी अपने पति गौरीशंकर उर्फ घोलूराम भार्गव, ससुर ज्ञानचंद, सास व नानी सास गौरा देवी, मामा ससुर जगदीश निवासी निनाण, दो अन्य जनों के खिलाफ आरोप लगाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2018 में आरोपी के साथ हुआ। दो साल तो सब ठीक ठाक चला और उसके बाद आरोपी कम दहेज के लिए तंग परेशान करते हुए मारपीट करने लगे। उसके बाद संतान नहीं होने पर ताने देने लगे। मामा ससुर ने बदतमीजी करते हुए मारपीट की।
24 अप्रेल 2026 को उसने अपने भाई को फोन किया तो भाई उसके ससुराल पहुंचे। आरोपियों ने गालियां देते हुए उनकी गाड़ी पर पत्थर फैंक कर शीशे तोड़ दिए। पीड़िता ने बताया कि उसकी दो ननदें अंजू व कविता का विवाह उसके भाई पप्पूराम व रामचंद्र से हुआ है। 27 अप्रेल 2026 को आरोपी उसके पीहर आए और मारपीट पर उतारू हो गए। उसकी ननदों को बहकाया जिससे वे भी गाली गलौच करते हुए उसकी माता के सोने चांदी के गहने व घर में रखे एक लाख रूपए नगदी लेकर चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी है।
अटा सट्टा प्रथा में उजड़ रहें परिवार: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित पांच नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• अटा सट्टा प्रथा में उजड़ रहें परिवार