नवनिर्वाचित सरपंच ने दो माह से बंद ट्यूबवैल चालू करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2026।
दीपावली के अवसर पर क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता देखने को मिल रही है। ग्राम पंचायत धीरदेसर चोटियान में नवनिर्वाचित सरपंच हीरादेवी के प्रतिनिधि सीताराम पड़िहार ने ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान करते हुए दो माह से बंद पड़े ट्यूबवैल को चालू करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि आथुना बास में ट्यूबवैल बंद होने से पिछले दो माह से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। रविवार सुबह सरपंच प्रतिनिधि सीताराम पड़िहार की पहल पर ट्यूबवैल शुरू होने से ग्रामीणों को राहत मिली। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए सरपंच एवं उनके प्रतिनिधि का आभार जताया।

1007822820-628AQMHB.webp

पालिका प्रशासन ने कार्मिकों को मिठाई देकर दी शुभकामनाएं
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
दीपावली के अवसर पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से पालिका के समस्त कार्मिकों एवं स्टाफ को मिठाई के डिब्बे भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, पार्षद रामकुमार स्वामी, ललित झालरिया, पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश नाई, नानूराम कुचेरिया सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, भवानीशंकर उपाध्याय, पालिका के मोतीलाल नाई, सफाई निरीक्षक कमल चांवरिया सहित भाजपा संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पालिका प्रशासन ने सफाई कार्मिकों सहित समस्त कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर पालिका कार्मिकों ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता जताई।

1007822819-jhSOl9cB.webp