श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2026। रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में मिंगसरिया में 4 और इंदपालसर बड़ा में 5 उम्मीदवार सरपंचाई के मैदान में डटे है।
ग्राम पंचायत मिंगसरिया में सरपंच चुनाव में चार उम्मीदवार आमने सामने है। यहां कमला देवी, द्रोपदी देवी, नानूदेवी, और मनोज देवी चुनावी रण में उतरी है। यहां 7 वार्ड है जिनमें एक में किसी ने पंच का पर्चा नहीं भरा और एक में मतदान होगा वहीं पांच वार्डों में निर्विरोध पंच चुन लिए गए है। गांव में वार्ड 7 में किसी ने पंच का पर्चा नहीं भरा, वहीं वार्ड 5 में परमेश्वरी देवी व गोगादेवी के बीच मुकाबला होगा। वहीं वार्ड 1 में वार्ड 2 में वार्ड 3 में वार्ड 4 में और वार्ड 6 में निर्विरांध पंच बन गए है। 
ग्राम पंचायत इंदपालसर बड़ा में सरपंचाई के लिए 5 प्रत्याशी चुनावी रण में है। इनमें तारावती आसाराम, झमकू राजूराम, पूनम जेठाराम, ममता किशोर व प्रेम पतराम चुनाव लड़ेंगी। यहां 7 वार्ड है जिनमें 5 वार्डों में पंच निर्विरोध चुन लिए गए है और 2 वार्डों में मुकाबला होगा। आरओ गोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 1 में कालूसिंह, वार्ड 2 में श्यामसुदंर, वार्ड 3 में धापूकंवर, वार्ड 4 में लिछमादेवी, वार्ड 5 में देवाराम नायक निर्विरोध पंच बन गए है। वहीं वार्ड 6 में रिगताराम व आसुदास स्वामी के बीच तथा वार्ड 7 सावित्री कालूराम, पुष्पा सुरजाराम व झिन्नू ओमप्रकाश के बीच मुकाबला होगा।