श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2026। क्षेत्र में सरपंचाई के मैदान में आ डटे प्रत्याशी आज गांव में अपनी दावेदारी के लिए मतदाताओं को रिझाने के लिए जुटे है।
ग्राम पंचायत दुलचासर में 4 सरपंच प्रत्याशी है। यहां खेताराम महिया, मोडाराम महिया, श्रीमती सुशीला देवी और हरिसिंह पड़िहार सरपंचाई के लिए संघर्ष कर रहें है। यहां 11 में से दो वार्डों में निर्विरोध पंच बने है। इनमें वार्ड 2 में लिछमा देवी तोलाराम ओझा व वार्ड 8 में मांगीलाल चूनाराम निर्विरोध पंच बने है। वहीं वार्ड 1 में अखाराम व सद्दाम अली के बीच, वार्ड 3 में मंजू देवी मनोज कुमार व सीता देवी सत्यनारायण के बीच, वार्ड 4 ज्याणी रामकिशन कस्वां व रेखा श्रीराम सोनी के बीच, वार्ड 5 में मघाराम, हीरालाल व हेमराज के बीच चुनावी मुकाबला होगा। वार्ड 6 में सुनीता अशोक सुथार व ओम कंवर रेवत सिंह के बीच, वार्ड 7 में प्रेम देवी बाबूलाल और शारदा देवी बद्रीराम के बीच, वार्ड 9 में हरिराम, नानूराम व अमरचंद के बीच, वार्ड 10 में सुशील कुमार व रामलाल के बीच, वार्ड 11 में राधेश्याम, ओमप्रकाश व सोहनलाल के बीच पंच पद के लिए मुकाबले होंगे।
ग्राम पंचायत देराजसर में सरपंचाई के लिए निशा पंकज ओझा, परमेश्वरी हड़मानाराम व शारदा मूलचंद के बीच त्रिकोणीय संघर्ष होगा। यहां 9 वार्डों में से 6 में निर्विरोध पंच चुने गए है और तीन वार्डों में चुनाव पंच का चुनाव होगा। वार्ड 2 में ईश्वरराम मेघवाल, वार्ड 4 में रतनी देवी मुरलीधर सारस्वा, वार्ड 5 गोपालराम सुथार, वार्ड 7 सोहनराम नायक, वार्ड 8 में फुसीदेवी गणपतराम भादू, वार्ड 9 में लालाराम वीराराम भादू निर्विरोध पंच बन गए है। वहीं वार्ड 1 में केशरराम भादू व हंसराज मेघवाल के बीच, वार्ड 3 में गिरधारीलाल ब्राह्मण व श्रवणराम नाई के बीच, वार्ड 6 में गुड्डीदेवी श्रवणदास व पार्वती देवी राजूदास के बीच मुकाबला होगा।
रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र: देराजसर में 3 और दुलचासर में 4 प्रत्याशी जुटे सरपंचाई की खींचतान में, देराजसर में अधिकांश पंच निर्विरोध
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र
यह भी पढ़ें (Also Read)
वोट मांगनें कांग्रेस नेता के घर पहुंचें भाजपाई, राजनैतिक चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म