श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2026। ग्राम पंचायत बिग्गा में सरपंचाई की जंग में 16 प्रत्याशी उतरे है। यहां प्रत्याशियों की नजर मोहल्ले के वोटों पर ही है। यहां प्रत्याशी अपने अपने मोहल्ले के वोट लेकर विजयी होने की रणनीति बना रहें है। गांव में 5578 वोट है और 15 वार्डों के मतदाता 6 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। 
यहां सरपंचाई के लिए 16 प्रत्याशियों के बीच खुली जंग है। मैदान में बसपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दायित्ववान चंपालाल रेगर चुनावी मैदान में है तो रिटायर्ड फौजी संपत्तराम मेघवाल ने भी ताल ठोक दी है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया है। सरपंच मैदान में उतरे इंद्रचंद बावरी को प्रेस, इमीचंद मेघवाल को स्लेट, काशीराम बावरी को कटहल, गोरखाराम मेघवाल को जुराबें, चंपालाल रेगर चाय की केतली, जेठाराम नायक सोफा, पांचीलाल मेघवाल भिंडी, पूर्णाराम बावरी को हेलमेट, प्रयागचंद बावरी लेडिज पर्स, बल्लूराम मेघवाल स्टूल, बाबूलाल बावरी कुंडा, राकेश कुमार पड़िहार को झूला, विजयपाल बावरी को पोस्टबॉक्स, संपत्तराम मेघवाल को इंजेक्शन, सवाईसिंह ढोली को माचिस तिली, श्रवण नायक को टेबल चुनाव चिह्न दिए गए है। 
एक दर्जन निर्विरोध पंच चुने, 3 वार्डों में होगा मुकाबला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में कुल 15 वार्डों में से 12 में निर्विरोध पंच चुन लिए गए है। तीन वार्डों में पंचों का चुनाव होगा। वार्ड 1 में आसीदेवी, वार्ड 2 में ताराचंद, वार्ड 3 गणेश कुमार, वार्ड 4 में कांता देवी, वार्ड 7 में कश्मीरा देवी, वार्ड 8 में गोपालराम बावरी, वार्ड 9 में गणेशाराम, वार्ड 10 में मोहनीदेवी, वार्ड 11 कंचनदेवी, वार्ड 13 में मनोहरी देवी, वार्ड 14 में रामधन, वार्ड 15 में जेठीदेवी को निर्विरोध पंच चुना गया है। वहीं 15 में से केवल तीन वार्ड में पंच पद के लिए मुकाबला होगा। इनमें वार्ड 5 में राकेश पुरोहित व रामकिशोर के बीच मुकाबला होगा। वार्ड 6 में जितेंद्र व बुधाराम के बीच तथा वार्ड 12 में अनिता बोहरा व सुवटी देवी में सीधा मुकाबला होगा।