श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2026। ग्राम पंचायत गोपालसर में सरपंच पद के लिए मुकाबला चतुष्कोणीय है। चार दावेदार आमने सामने चुनावी मैदान में है और जीत के लिए अंतिम प्रयास जारी है। सरपंचाई के लिए कमला रामरतन, जशोदा देवी देवाराम, धापूकंवर करणीसिंह और मनोहरी देवी रजपतराम चुनाव लड़ रही है। गोपालसर के सात वार्डों में से छह में निर्विरोध पंच चुन लिए गए है व केवल एक वार्ड में दो पंच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। यहां वार्ड 1 में सीमा जेठाराम, वार्ड 2 में हरिराम राऊराम, वार्ड 3 में कमला कंवर गुलाबसिंह, वार्ड 5 में किशना चोरूराम ब्राह्मण, वार्ड 6 में तोलाराम हरिराम और वार्ड 7 में ज्ञानाराम सोहनराम को जनता ने निर्विरोध पंच चुन लिया है। वहीं वार्ड 4 में जगदीश आसुराम सुथार और सुरेंद्रसिंह रेविंतसिंह भाटी आमने सामने चुनाव लड़ रहें है।