श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2026। सरपंच चुनाव के लिए वोटों की जबरदस्त खींचतान का माहौल ग्राम पंचायतों में है। ग्राम पंचायत पुदंलसर में 4, जेतासर में 5 और तोलियासर में 6 उम्मीदवार सरपंचाई के लिए मैदान में डटे है। सभी को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया गया है। प्रत्याशी वोट जुटाने के अंतिम प्रयासों में जुटे है।
ग्राम पंचायत पुलंदसर में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चुनाव चिह्न भी सरपंच प्रत्याशियों को दे दिए गए है। सरपंच के लिए अंग्रेज कंवर, बेबी कंवर, भंवर कंवर और विद्या कंवर चुनावी मैदान में आमने सामने जीत के लिए संघर्ष कर रही है। यहां 7 वार्डों में सभी निर्विरोध चुने गए है। वार्ड 1 में पप्पूसिंह, वार्ड 2 में अजीतसिंह, वार्ड 3 में धापूदेवी, वार्ड 4 में संतोष देवी, वार्ड 5 में सोनू कंवर, वार्ड 6 में भवानी शंकर और वार्ड 7 में कमला कंवर को पंच के पदों पर ग्रामीणों ने निर्विरोध चुन लिया। यहां केवल सरपंच के लिए कल चुनाव होगा।
ग्राम पंचायत जेतासर में सरपंच प्रत्याशी के लिए पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। सरपंचाई के मैदान में डटे आसाराम को प्रेस, ओमप्रकाश को स्लेट, गणेशगर कटहल, जगदीश को जुराबें, मदनलाल को चाय की केतली चुनाव चिह्न आवंटन किया गया है। यहां कुल 9 वार्डों में से 7 में निर्विरोध पंच चुन लिए गए है और दो वार्डों में चुनाव होगा। जेतासर में वार्ड 1 में बरजादेवी, वार्ड 2 में कानाराम, वार्ड 3 परमादेवी, वार्ड 6 मूलीदेवी, वार्ड 7 पूनमचंद स्वामी, वार्ड 8 में बजरंगदास स्वामी, वार्ड 9 में गोपालराम शर्मा निर्विरोध पंच चुने गए है। वहीं वार्ड 4 में भगवती नायक व सुरजादेवी के बीच तथा वार्ड 5 में यहां भंवरलाल, सहीराम व सांवरमल के बीच पंच का चुनाव होगा।
ग्राम पंचायत तोलियासर में छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे है। यहां कमल कुमार पुरोहित को प्रेस, गिरधारीसिंह राजपुरोहित को स्लेट, ज्योति विक्रम राजपुरोहित को कटहल, नरपतसिंह को जुराबें, मुरलीधर को चाय की केतली और विकास कुमार सुथार को सोफा चुनाव चिह्न मिला है। गांव तोलियासर में 9 वार्डों में से 4 में निर्विरोध पंच चुने गए है और 5 वार्डों में चुनाव होंगे। इनमें वार्ड 1 में सुमन अशोकसिंह, वार्ड 2 में बजरंग लाल, वार्ड 3 में सरस्वती चंपालाल, वार्ड 8 में पूर्णाराम निर्विरोध चुने गए है। वहीं वार्ड 4 में कन्हैयालाल राजपुरोहित व संजयसिंह के बीच, वार्ड 5 में रेखादेवी व संतोषदेवी के बीच, वार्ड 6 में मणी जोराराम, सरोज महावीर व सुमित्रा हनुमान के बीच, वार्ड 7 में ओमप्रकाश, दुलाराम व रावताराम के बीच, वार्ड 9 में जितेंद्रसिंह व शंकरलाल, पंच के लिए चुनाव होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति: पुदंलसर में 4, जेतासर में 5 और तोलियासर में 6 उम्मीदवार सरपंचाई के मैदान में डटे, अधिकांश पंच निर्विरोध चुने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति