श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2026। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गुरुवार दोपहर 3 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे तथा यहां विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेने के पश्चात रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
वहीं केंद्रीय मंत्री मेघवाल शुक्रवार को विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सायं 4 बजे सुजानदेसर स्थित पिपली महादेव मंदिर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे तथा सायं 5 बजे तिलक बीकानेर में ठाकुरजी मंदिर से रिद्धि सिद्धि गार्डन तक वाया भीम पथ सड़क का लोकार्पण करेंगे। रात्रि विश्राम बीकानेर में ही करेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री शनिवार को कलेक्ट्रेट से रन फॉर यूनिटी में भाग लेने के पश्चात प्रातः 10:10 बजे वायु मार्ग से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
बड़ी खबर: कल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आएंगे श्रीडूंगरगढ़
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• बड़ी खबर