July 21, 2026
WhatsApp Image 2023-06-22 at 8.23.28 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के निवासी व प्रवासी पाठक न्यूज एक्सप्रेस में पढेंगे अनेक छोटी बड़ी खबरें एक साथ। न्यूज एक्सप्रेस प्रथम का प्रकाशन सुबह तथा न्यूज एक्सप्रेस द्वितीय का प्रकाशन शाम को किया जाएगा। जिससे आप अपडेट रहें हर छोटी बड़ी खबर से।

217 यूनिट रक्तदान, आयोजकों ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापति भवन में दिवंगत मुकेश गंगपारिया की स्मृति में परिवार द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 217 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। रक्त संग्रहण टीम के डॉ कुलदीप ने गंगपारिया परिवार का आभार जताते हुए इस रक्त से अनेक मरीजों को जीवनदान मिलने की बात कही। गंगपारिया परिवार के बुजुर्ग इंद्रचंद गंगपारिया व चांदरतन गंगपारिया ने सभी रक्तदाताओं सहित रक्त संग्रहण टीम का व अतिथियों का आभार जताया।

मूर्ति का अनावरण समारोह, विधायक सहित ग्रामीण रहें मौजूद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।  बिग्गाबास रामसरा में स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में समाजसेवी जीयाराम पड़िहार की मूर्ति का अनावरण आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने किया। इस दौरान विधायक महिया ने दिवंगत जीयाराम पड़िहार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाजसेवियों की स्मृति सदैव बनी रहनी चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ीयां प्रेरणा ले सकें। कार्यक्रम में पड़िहार परिवार सहित बिग्गाबास रामसरा और आस पास के गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने गांव की मुख्य समस्याओं व मांगो के संबंध में ज्ञापन सौंपे और महिया ने निस्तारण का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में मूर्ति अनावरण में विधायक सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों से अपडेट रहने के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स न्यूज नेटवर्क के साथ और अपडेट रहें क्षेत्र की हर खबर से।