June 14, 2026
WhatsApp Image 2026-06-14 at 1.03.42 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 14 जून 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की श्रीडूंगरगढ़ नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को आयोजित नगर अभ्यास वर्ग के दौरान की गई। कार्यक्रम में संगठन के इतिहास, विचारधारा, कार्यपद्धति एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद के उद्देश्यों और दायित्वों से अवगत कराया गया। नगर अभ्यास वर्ग में बीकानेर जिले के जिला प्रमुख अशोक सिंह राठौड़ का प्रवास रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एबीवीपी की स्थापना से लेकर उसकी विकास यात्रा, संगठन की वैचारिक भूमिका एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि राष्ट्रहित और समाजहित के विभिन्न आयामों में सक्रिय भूमिका निभाने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार अभियान तथा संगठन को अधिक सशक्त बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। अभ्यास वर्ग के दौरान नगर इकाई के नवीन दायित्वों की घोषणा करते हुए महेंद्र सिंह तंवर को नगर अध्यक्ष एवं राघव लखोटिया को नगर मंत्री नियुक्त किया गया। मनीष, लक्ष्मण, भेरू, बलवीर और नरेश को नगर सहमंत्री का दायित्व सौंपा गया। पमानंद को एसएफएस संयोजक तथा पिंटू को एसएफएस सहसंयोजक बनाया गया। इसी प्रकार राव को एसएफडी संयोजक एवं लक्ष्मण को एसएफडी सहसंयोजक नियुक्त किया गया। खेलो भारत गतिविधि के संयोजक के रूप में गणेश को जिम्मेदारी दी गई। विद्यालय विद्यार्थी कार्य के संयोजक आनंद जी तथा सहसंयोजक माधव मित्तल बनाए गए। वहीं सोशल मीडिया संयोजक के रूप में राहुल शर्मा और सहसंयोजक के रूप में गौतम शर्मा को दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में जिला समिति सदस्य नरेंद्र सिंह सोढ़ा, पूर्व नगर मंत्री लालचंद मेघवाल सहित बड़ी संख्या में परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए संगठन को नई ऊर्जा और सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।