June 14, 2026
01-2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2026। धोखाधड़ी से जमीन हड़प कर एक महिला को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में सात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रीड़ी निवासी संतोष पत्नी मांगीलाल ने इसी गांव के हड़मानराम पुत्र टेमाराम जाट तथा इसका बेटा मांगीलाल, अशोक पुत्र मदनलाल जाट, राजूराम पुत्र मोडाराम जाट तथा बिग्गाबास श्रीडूंगरगढ़ निवासी पवन पुत्र शंकरलाल ब्राह्मण के खिलाफ जमीन हड़पने के आरोप लगाए। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके पक्ष में किए गए उपहार पत्र की भूमि हड़प करने की नीयत से श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय में षड्यंत्र पूर्वक उपहार पत्र व विक्रय पत्र दुबारा पंजीयन करवा लिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।