June 25, 2026
0000

श्रीसालानाथ जी महाराज की जीवित समाधि पर 27 जून को होगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी स्थित श्रीसालानाथ जी महाराज के नवनिर्मित मंदिर में जीवित समाधि पर आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। धार्मिक आयोजन के तहत 25 जून को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। आयोजन समिति के अनुसार कथा का वाचन कथावाचक रामप्रसाद शास्त्री करेंगे। महोत्सव में मुख्य कार्यक्रम के रूप में 27 जून को वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ श्रीसालानाथ जी महाराज की जीवित समाधि पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। भागवत का समापन 1 जुलाई 2026 को पूर्णाहुति के साथ होगा। आयोजन को लेकर रीड़ी सहित आसपास के गांवों में विशेष उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।


तेजाजी महाराज की दशमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ हवन, सवामणी का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा बुधवार को तेजाजी महाराज की दशमी के अवसर पर पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन संपन्न करवाया। हवन में अनेक प्रबुद्धजन सहित अनेक महिलाओं ने आहुतियां दी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हवन के मुख्य यजमान रामकुमार कड़वासरा रहें। कार्यक्रम के पश्चात सवामणी प्रसाद का आयोजन किया गया, छत्तीस कौम के तेजा भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नथुनाथ सिद्ध, तुलछीराम गोदारा, चांदराम चाहर, गोपाल सायच, प्रभुराम बाना, भंवरलाल सारण, सीताराम बाना, सरदाराराम बाना, श्यामजी आर्य, नोपाराम बिजारणियां, हजारीराम जांगू, गणेश पोटलिया, तोलाराम भादू, जैसाराम कुलड़िया, सहीराम सायच, हेतराम जाखड़, डूंगरराम गोदारा, हनुमान महिया, शंकरलाल कड़वासरा, श्रवण भांबू, सुशील शेरड़िया, मुखराम जाखड़, संपत दुसाद, सोहनलाल नैन, नानूराम नैन, शंकरलाल भुनवाल, अभिषेक बेरड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।