August 13, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। गांव गांव चोरों ने चोरी के काले कारनामे कर वारदातों की धमाचौकड़ी मचा रखी है। गुसाईंसर बड़ा में 11 अगस्त को दिन दहाड़े रामदयाल गोदारा के घर लाखों के गहने व नगदी चोरी से ग्रामीणों में रोष है। वहीं क्षेत्र के विभिन्न गांवों की गलियों में चोरों द्वारा छोटी बड़ी चोरी वारदातें की जाने लगी है।
गांव धनेरू से लेखराम पुत्र जगदीश रेवाड़ ने थानाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ को परिवाद देते हुए बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह धनेरू बस स्टैंड से अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर गया। बरसात के कारण उसने बाइक घर के बाहर ही खड़ी कर दी। जब सुबह 5 बजे वह उठा तो मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं थी। परिवादी ने बाइक तलाश के प्रयास किए परंतु कुछ पता नहीं चल सका तो वह थाने पहुंचा व अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट देकर पुलिस से बाइक तलाश करवाने की मांग की।