






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रीड़ी व ऊपनी गांव के 132 केवी जीएसएस से रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती होगी। प्रसारण विभाग के सहायक अभियंता राजूलाल मीणा ने बताया कि दोनों जीएसएस पर रखरखाव व मरम्मत संबंधी जरूरी कार्य किया जाएगा। जिसके चलते कल सुबह करीब चार घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इससे रीड़ी, बाना, हाफना, नोसरिया, जाखासर, इंदपालसर, सराना जोहड़, ऊपनी, राजेडू, बापेऊ, कल्याणसर, दुसारणा सहित दर्जन भर 33 केपी फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी। इससे इन सभी फीडरों से जो भी घरेलू व कृषी सप्लाई होती है वे प्रभावित होंगे। ये खबर आप पढ़ने के बाद इन गांवो के सभी ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे किसी प्रकार की असुविधा से बच सकें।









