






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2026। शुक्रवार को प्रदेश भर में ग्रामीण सेवा शिविर प्रारंभ हुए है। शिविरों में ग्रामीणों के विभिन्न कार्य करने के निर्देश राज्य सरकार ने दिए है।
पूनरासर और समंदसर में आज ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के आयोजन में विधायक ताराचंद सारस्वत शामिल हुए। सारस्वत ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के समाधान करने और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने की बात कही। शिविर में उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, विस्तारक मुकेश जोशी सहित राजस्व, पंचायत राज, चिकित्सा, जलदाय, विद्युत, कृषि, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, महिला एवं बाल विकास योजनाएं, पशुपालन, किसान हितैषी योजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। विधायक लोक सेवा केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की भूमि संबंधी समस्याएं, नामांतरण, रास्ते के विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य जांच, पेयजल, विद्युत एवं जनकल्याण योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान किया व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। वहीं दोनों ही गांवो में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत सम्मान भी किया।






