




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2026। मेघासर में आयोजित मेघो जी उपाध्याय की अश्वारूढ़ प्रतिमा के अनावरण एवं विशाल आमसभा को लेकर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्साह चरम पर नजर आया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मेघासर आगमन एवं स्वागत को लेकर विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के गांव-गांव से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जोश व उमंग के साथ मेघासर के लिए रवाना हुए।
विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में 15 से अधिक बसों तथा सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियों का विशाल काफिला मेघासर की ओर रवाना हुआ। अलग-अलग गांवों से कार्यकर्ता अपने वाहनों के साथ पहुंचे और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए काफिले में शामिल हुए। रवानगी के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी के साथ उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है।
गांव-गांव से निकले कार्यकर्ता, हर ओर दिखा जोश
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मोमासर, ठुकरियासर, लिखमादेसर, आडसर, लाखनसर, सुरजनसर, धीरदेसर पुरोहितान, कितासर, धीरदेसर चौटियान, बिग्गा, इन्दपालसर के बास, धर्मास, धनेरू, बाड़ेला, बैनीसर, भोजास, बाना, उपनी, पूनरासर, बींझासर, मणकरासर, डेलवा, गुंसाईसर बड़ा, झंझेऊ, जोधासर, लखासर, समन्दसर सहित श्रीडूंगरगढ़ शहर एवं आसपास के अनेक गांवों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मेघासर के लिए रवाना हुए। बसों और निजी वाहनों में सवार कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संभाली जिम्मेदारी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रवानगी के दौरान मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, महावीर अड़ावलिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं के साथ मेघासर रवाना हुए। बसों की व्यवस्था एवं कार्यकर्ताओं की रवानगी में बजरंग प्रजापत, धनराज सोनी, ओमनाथ सिद्ध, गोविन्द पारीक, भियानाथ सिद्ध, श्रवण सिंह, लक्ष्मण सिंह, मेघराज शर्मा, जिनकदास स्वामी, आईदान पारीक, मूलचंद मेघवाल, मोहन नाथ, उत्तम नाथ, भंवरलाल बाना, खेमाराम, नौरंग नाथ, जगदीश पारीक, मोहन कुलड़िया, भंवर सिंह, सुरेन्द्र स्वामी, पवन इंदौरिया, रामजी सोनी, भादर गोदारा, ओमप्रकाश सरपंच सुरजनसर, नारायण सिंह राजपुरोहित, कालूनाथ, सुभाष नायक, थानमल भाटी, अनिल वाल्मीकि, श्रवण वाल्मीकि एवं श्रवण शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।














