








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2026। क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व नशे का आदी एक बुजुर्ग अपने घर में बने कमरे में मृत मिला।
पुलिस एएसआई महेश कुमार ने मृतक के छोटे भाई द्वारा रिपोर्ट दिए जाने पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप रहें है। क्षेत्र के गांव पुंदलसर निवासी राजूराम ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई 65 वर्षीय चुनाराम मेघवाल अपने घर में अकेला ही रहता था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था और नशे का आदी था। रविवार शाम को उसके घर में उसकी मौत हो गई। सोमवार को मृतक का पुत्र श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा तो पुलिस व परिजनों ने आगामी कार्रवाई की है।




