September 21, 2026
WhatsApp Image 2026-09-21 at 21.44.39

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2026। 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के 17 व 19 वर्ष छात्रा वर्ग का शुभारंभ 20 सितंबर को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बादनू में हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा बीकानेर डॉ. रामगोपाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नोखा शिवनारायण भादू, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग सोमदत्त नेहरा, रेसला अध्यक्ष गिरधारी गोदारा, सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना जसरासर रामेश्वर विश्नोई, पीईईओ कुलदीप कुमार, सरपंच प्रतिनिधि मालाराम, आरएलपी के जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला तथा प्रधानाचार्य गणेशाराम तरड़ सहित पूर्व सरपंच नानूराम भोबिया, तोलाराम हुड्डा एवं नवरत्न मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग की 8 टीमें तथा 17 वर्ष आयु वर्ग की 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला 19 वर्ष आयु वर्ग में मेजबान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बादनू और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय तेजरासर के बीच हुआ। इसमें बादनू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 रन से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता 23 सितंबर को संपन्न होगी। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। विदित रहें बादनूं की क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ियों ने गत वर्ष राज्य स्तर पर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सराहना बटोरी थी।