





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2026। क्षेत्र के प्रतिष्ठित भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में भारती निकेतन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कुल 27 स्वर्ण पदक अपने नाम कर संस्था का गौरव बढ़ाया है। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारती निकेतन के पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में श्रेष्ठ खेल और कड़े परिश्रम का परिचय दिया। संस्था के स्पोर्ट्स एचओडी नितिन सिंह एवं कुश्ती प्रशिक्षक सिकंदर सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए नियमित प्रशिक्षण लिया है। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनांए देते हुए राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी है। स्वामी ने कहा कि संस्थान द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहें है। प्रतियोगिता में जिले भर से विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए है।






