August 16, 2026
WhatsApp Image 2026-08-16 at 14.36.47 (1)

1- संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में बच्चों में छाया जोश और उमंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में शनिवार को बच्चों पर स्वतंत्रता दिवस का जोश व उमंग छाई नजर आई। निदेशक मनोज गुसाई व प्रधानाचार्य ललिता गुसाई ने ध्वज फहराया व राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा देते हुए स्टाफ व विद्यार्थियों को बधाई दी। स्कूल के नन्हें मुन्नों ने देशभक्ति प्रस्तुतियां दी। स्टाफ इस दौरान सक्रिय रहा और सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल में एक बालक ने भगतसिंह बनकर दी प्रस्तुति, एक बालक तिरंग के रंगों से सजा ब्रेकफास्ट लेकर आया, विद्यालय परिवार ने उत्साह के साथ मनाया उत्सव।

2- एजी मिशन मिशन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद व पर्यावरणविद् ताराचंद इंदौरिया व राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश प्रजापत उपस्थित रहें। संस्थाप्रधान डॉ रजनीश कौशिक ने बच्चों को सदैव राष्ट्र उत्थान का चिंतन करते हुए अनुशासित व श्रेष्ठ नागरिक बनने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति व भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी, अभिभावक व अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। विद्यार्थियों ने प्रभावी मंच संचालन किया और स्कूल का स्टाफ कार्यक्रम प्रबंधन में सक्रिय रहा।

3- लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में मनाया उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में 15 अगस्त का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिवार शाम को एकेडमी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। निदेशक राज सर ने बच्चों को अनुशासन पर ध्यान देने और देश के संविधान का सम्मान करते हुए समानता, नैतिकता को अपनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान भाजपा के मदन सोनी सहित एकेडमी स्टाफ मौजूद रहा।

4-आदर्श बाल विद्या मंदिर, मोमासर में स्वतंत्रता दिवस के साथ स्कूल ने 31वें वर्ष में प्रवेश किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में आदर्श बाल विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी अवसर पर विद्यालय ने अपने 31वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यक्रम में सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी किशनलाल पटावरी, विद्यालय सचिव विपिन कुमार जोशी, मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक गौरीशंकर जोशी, प्रभाकर राजवंशी, महावीर शर्मा एवं विद्याधर शर्मा सहित विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थी शामिल रही। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का संस्था सदस्यों ने स्वागत सम्मान किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के व्यवस्थापक सांवरमल शर्मा सहित स्टाफ ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम के दौरान सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सुरेंद्र पटावरी (बोरड) की माताजी दिवंगत चंद्रकला बोरड की स्मृति में विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को जयपुरी दोहड़ वितरित की गईं। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के प्रतिनिधि राजेश रोहिल्ला ने किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

5- जैसलसर के राउमावि में दानदाताओं ने 17 पंखों की घोषणा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर के राउमावि में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य देवीसिंह पुरोहित ने झण्डारोहण किया। इस अवसर पर सवाईसिंह बीका, सरपंच प्रतिनिधि भिखराज जाखड़, चाँदराम चाहर, लेखराम शर्मा, सुरजाराम चाहर, मनीषगिरी गोस्वामी, शंकरलाल नाई, दौलाराम नायक, सोहनलाल गोदारा, दुलाराम चाहर अतिथि रूप में मंचस्थ रहें। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में बोर्ड परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों को मनीष गिरी गुसांई के सहयोग से नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों को स्कूल स्टाफ ने भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर दानदाताओं द्वारा 17 पंखों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी, अभिभावक और अनेक मौजिज लोगों की उपस्थिति रही।


6- धीरदेसर पुरोहितान के संस्कृत विद्यालय में बच्चों ने दी प्रभावी प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को धीरदेसर पुरोहितान के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में 80वां स्वाधीनता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामावतार तिवाडी ने झंडा रोहण किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, राजस्थानी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पूजा नाई को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक कैलाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता कपिलदेव स्वामी, वरिष्ठ अध्यापक अमित कुमार, बीरमाराम, रावतराम गोदारा, नौरंगनाथ, अध्यापिका रेखा मेहरा, रेणुका गोयल, नीलम तथा ग्रामीण मेघाराम चौहान, नारायण सिंह राजपुरोहित, पदमाराम नाई, रामनारायण मेहरा, दुर्गाराम मेहरा, किशनलाल मेघवाल, ख़िंवराज नाई, गिरधारी सिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश सुथार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए।


7- धनेरू राउप्रावि में उत्साह के साथ मनाया उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में राउप्रावि बुरलाई तलाई में शनिवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रधान सोनू कुमारी मीणा ने ध्वजारोहण किया। मीणा ने सभी का आभार जताते हुए शिक्षा को उन्नति का मूल बताया। स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में ओमप्रकाश, रामेश्वर, दरामाराम, सांवताराम, सुरेश पारीक, मनोहरसिंह राजपूत, चांदमल भोपा, चोखाराम, भीयाराम, रामूराम, जुगलाल, खेताराम, केशुराम, कालूराम, दुर्गादेवी, रेवंती देवी, चुक्की देवी, हीरादेवी, वार्ड पंच माया देवी, संतोष देवी, मंजूदेवी, भंवरी देवी सहित विद्यालय स्टाफ, अनेक अभिभावक, विद्यार्थी शामिल हुए।

8- बापेऊ के राउमावि में धूमधाम से मनाया उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि बापेऊ में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सरपंच चेतनराम व प्रधानाचार्य अतुल मिश्रा ने ध्वाजरोहण किया। कार्यक्रम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बच्चों को राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा देते हुए राष्ट्र उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण व अभिभावकों सहित विद्यार्थी शामिल हुए।

9- श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोडेरा के राउमावि में प्रचार्य डॉ मनीष सैनी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहें। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और विद्यालय स्टाफ सक्रिय रहा। बड़ी संख्या में अभिभावक कार्यक्रम में शामिल हुए।

10- बीरमसर के राउप्रावि में धूमधाम से मनाया उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीरमसर के राउप्रावि में शनिवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में भामाशाहों का सम्मान किया गया। प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया व कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, एसएमसी सदस्य, मौजिज ग्रामीण, विद्यार्थी व अभिभावकगण शामिल हुए।