June 4, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले के किसान कृषि कानूनों को रद्द करवाने अब दिल्ली कूच की रणनीति तय कर रहें है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने आज केंद्र सरकार के कृषि कानून का विरोध करते हुए किसान नेताओं की बैठक ली। बैठक में विधायक महिया ने दिल्ली कूच के बारे में किसान सभा के पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि तीनों कानूनों की वापसी के लिए सभा ने लगातार जिले में प्रदर्शन कर सरकार को चेताया है।
महिया ने कहा कि ये कानून धन्नासेठो को फायदा पहुंचाने वाला व किसान को कंगाली कि और धकेलने वाला कानून है।
महिया ने बताया कि शीघ्र सरकार ने कानून वापसी का फैसला नहीं लिया तो जिलेभर के किसानों के साथ वे दिल्ली की ओर कूच करेंगे। जिले भर में किसान सभा से जुड़े किसान नेता इसकी तैयारियों में जुट गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारी लाल महिया ने कृषि कानूनों की वापसी हेतु दिल्ली कूच का ऐलान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में नेता जुटें तैयारियां में, केंद्र सरकार को शीघ्र फैसला लेने हेतु चेताया।