Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2026। गांव पूनरासर में केंद्रीय कानून मंत्री और विधायक ताराचंद सारस्वत ने पूनरासर से मणकरासर 7 किमी सड़क का 128 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। यहां राजपुरा पूनरासर सेरूणा सांवतसर राजेडू एकल लेन से दोहरी लेन सड़क निर्माण का कार्य 8987.56 की लागत से बनाए जाने के कार्य का शिलान्यास किया।
यहां समारोह में ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारों के साथ नेताओं का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने बाबा के जयकारे के साथ अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि पूनरासर धाम अब भारत के नक्शे पर उभरेगा, यहां मंदिर के नवनिर्माण को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझाया जाएगा। अर्जुनराम ने कहा कि ये कार्य संकल्प लेकर किया जाएगा जिससे विश्वभर में धाम की महिमा बढ़ेगी। सांसद ने पूर्व पीएम अटलजी को याद करते हुए उन्हें ग्रामीण सड़कों के निर्माण की दिशा दिखाने वाला बताया, जिससे पूरे देश में विकास के नए रास्ते खुल गए। केंद्रीय मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे देश के लिए जीने वाले नेता है, कांग्रेस जो झूठ फैला रही है देश उसे समझ चुका है। समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता भाजपा के साथ है और ये साथ ही क्षेत्र में विकास के नए आयाम तय करेगा। सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार सर्वसमाज के विकास के लिए नई राहें खोलेगा। सारस्वत ने केंद्रीय मंत्री के मानसून सत्र में समय निकाल कर कार्यक्रम में आने के लिए आभार जताया। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने केंद्रीय मंत्री व विधायक का आभार जताया।
समारोह में मंच पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्ध, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष शिव स्वामी, देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, व संत संतोषानंद जी महाराज भी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में विधायक पुत्र राजेश सारस्वत, किशनाराम गोदारा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, डूंगर कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश सारस्वत, शेरूणा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट रणवीर सिंह राठौड़, मूलनाथ सिद्ध लिखमादेसर, एडवोकेट ललित मारू, आईदान पारीक, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, महेश राजोतिया, एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल, पवन पडिहार, हुकमाराम भादू, अगरसिंह, जगदीश पारीक आदि मौजूद रहे।