July 4, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2026। गत 15 जुन 2026 को हेमासर फांटे के पास कार व डंपर की टक्कर से हुए हादसे में तीन पीढ़ी की सात जिंदगियों ने दम तोड़ दिया था। दर्दनाक हादसे में क्षेत्रवासी बुरी तरह से व्यथित हुए और घटना की गूंज राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची। शनिवार को घटना की उच्च स्तरीय जांच कमेटी मौका स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। टीम द्वारा इस दुर्घटना का उत्तरदायित्व निर्धारण, आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध होने की स्थिति तथा भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने के बिंदूओं पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। टीम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदसिंह रतनू, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एवं सदस्य सचिव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पुखराज साध, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता की टीम शामिल हुए। इस दौरान दल में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहें।