






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2026। ग्राम पंचायत धर्मास में सालों से उलझा खातेदारी का एक मामला ग्राम सेवा शिविर प्रशासन की पहल पर शनिवार को सुलझ गया। एक ही परिवार के केसरदेवी, केसराराम, गीदाराम, दीनदयाल, नारायण, प्रभुराम, परमाराम, राजूराम, रामप्यारी, लक्ष्मण, शारदा, शिवकुमार, संजू व सुमित्रा के 1/54 और 1/6 के आपसी सहमति से हिस्से करवाएं। नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार, कैंप प्रभारी सहायक विकास अधिकारी गिरधारीदास स्वामी, पटवारी ओमप्रकाश ने पट्टा सौंपा तो पूरे मेघवंशी परिवार ने प्रशासन का आभार जताया। शिविर में गर्भवती महिलाओं को पोषण कीट देकर गोदभराई की गई वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और विभिन्न विभागों की योजनाओं में आवेदन किए गए, जॉब कार्ड बनाए गए।







