June 13, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2026। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभा खोज परीक्षा (Talent Hunt Exam) का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा कक्षा प्रथम से अष्टम तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगी। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा निःशुल्क शिक्षा एवं निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रतिभा खोज परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को पहचानना तथा उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी यह अभियान क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रतिभा खोज परीक्षा, पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए अभिभावक 8005815926 अथवा 9829034047 पर संपर्क कर सकते हैं।