July 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2023। कितासर के पास लिंक रोड पर चल रही दो युवतियों को पीछे से मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों चोटिल हो गई है। घटना कितासर के पास हुई है और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों युवतियां घबरा गई और बाइक से टकरा गई है। गरीब सेवा संस्थान की एंबुलेंस मौके पर पहुंची व सेवादार दोनों चोटिल युवतियों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया है। दोनों को चोटें आई है और दोनों युवतियां कितासर निवासी है तथा बाइक सवार भी कितासर निवासी है।