June 4, 2026
WhatsApp Image 2025-03-28 at 20.07.40

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2025। 16 दिवसीय गणगौर पूजन कार्यक्रम अपने अंतिम दौर में जारी है। गणगौर की हल्दी मेहंदी व मायरा के आयोजन प्रारंभ हो गए है। हर उम्र व वर्ग की महिलाएं युवतियां व बालिकाएं गणगौर पूजन में व्यस्त है। गलियों में गीत गूंज रहें है। युवतियों के ग्रुपों द्वारा आधुनिक चलन का समावेश करते हुए परंपरागत पूजन उत्साह के साथ संपन्न किए जा रहें है। बिग्गा बास में महिलाओं व युवतियों के ग्रुप ने गणगौर की हल्दी का कार्यक्रम आयोजित किया। हल्दी के गीतों पर खूब नृत्य किया। शुक्रवार को मोमासर बास में गणगौर पूजन करने वाली युवतियों व बालिकाओं ने धूमधाम से डीजे के साथ गणगौर की बनौरी निकाली। वार्ड 9 में पिंकी, अंजू, प्रीति, अनिता, कोमल, कृतिका, सारिका, तारा, कृष्णा, आनंदी, द्रोपति, मीरा, निधी, कोमल शर्मा, मनीषा, गीता, तनु, जया ने खूब गीत गाए और गणगौर के गीतों पर नृत्य किया। शुक्रवार को कालू बास, मोमासर बास, आडसर बास में बड़े बड़े ग्रुप में युवतियों गणगौर पूजन में शामिल हो रही है, आप भी देखें सुंदर फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में महिलाओं व युवतियों ने हल्दी का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स मोमासर बास में डीजे के साथ सज धज कर निकाली गणगौर की बनौरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनोज डागा के घर युवतियों ने उत्साह के साथ मनाई गणगौर की हल्दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में सोमाणी निवास पर महिलाओं ने निकाला गणगौर का बनौरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने धूमधाम से गणगौर के मायरे का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणगौर के ग्रुप्स में छाया है उल्लास, खूब हंसी खुशी संपन्न हो रहा है गणगौर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में युवतियों ने निकाला गणगौर का बनोरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में जोशी गर्ल्स ने लगाई गणगौर को हल्दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रचना अड़ावलिया के निवास स्थान पर धूमधाम से आयोजित किया गया गणगौर का बनौरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने खूब गाए गणगौर के गीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास वार्ड नंबर 14 राकेश कुमार सोनी के घर शुक्रवार को धूमधाम से निकाला गणगौर का बनौरा।