July 15, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2026। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बींझासर में बुधवार को ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने आपसी सहमति से खाता विभाजन होने व इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से आपसी सहमति से खाता विभाजन करवाने की प्रेरणा दी। शर्मा ने कहा कि आपसी सहमति से खाता विभाजन, परिवार, समाज व प्रशासन तीनों के लिए ही लाभकारी है। राजस्व विभाग की समझाईश से शिविर में आपसी सहमति से चार खातों का विभाजन करवाया गया। शिविर में रामचंद्र के पुत्र नंदराम व हुकमाराम के खातों का विभाजन, जेठाराम मोहनराम व संतुराम के खातों का विभाजन, उम्मेदनाथ व तोलूनाथ के खातों का विभाजन, ज्ञानचंद मांगीलाल श्रवणकुमार के खातों का विभाजन किया गया। सभी लाभार्थियों ने प्रशासन का आभार जताया। शिविर में प्रशासक मुखराम नैण, पंचायत समिति विकास अधिकारी मुकेश धायल, नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।