Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-18 at 19.47.48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। श्री ओसवाल पंचायत के तत्वाधान में श्रीडूंगरगढ़ कालू बास में भव्य जैन मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह पूर्वक किया जाएगा। पंचायत के मंत्री कांति कुमार पुगलिया ने बताया कि कल सुबह 9 बजे जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद भूमि पूजन व शिलान्यास किया जाएगा। संस्था सदस्यों द्वारा उत्साह के साथ आयोजन की व्यवस्थाएं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जैन समाज सहित विभिन्न समाजों के मौजिज लोग शामिल होंगे।