June 4, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ की बालिका टीमों ने खो-खो खेल में जिला बीकानेर विजय कर लिया है। क्षेत्र के खेलप्रेमियों में उत्साह है व बालिकाओं को बधाईयां मिल रही है। महिला मंडल स्कूल बीकानेर में राजस्थान खो खो संघ द्वारा आयोजित ओपन जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत लखासर ने पूरे जिले से आई टीमों को पछाड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लखासर की छात्रा जशोदा भूकर के नेतृत्व में टीम ये विजय हासिल की है। फाइनल मैच में कांटे की टक्कर हुई और लखासर छात्रा टीम ने गुसाईंसर बड़ा की छात्रा टीम को 3 पॉइंट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर भी हमारे क्षेत्र गुसाईंसर बड़ा की छात्रा टीम रही। प्रतियोगिता में उपस्थित गांव के युवा शिशपाल खिलेरी ने बताया कि गाँव के छात्र व छात्राएं लगातार खो खो की प्रेक्टिस करते है और लगातार गत वर्षों से खो खो में गांव का वर्चस्व कायम है। हर बार छात्र या छात्राएं एक टीम अवश्य ट्राफी लेकर आती है। बता देवें ये प्रतिभाशाली बालिकाएं अपने स्तर पर ही तैयारी कर रही है और इन्हें कोई कोच की सुविधा गांव में उपलब्ध नहीं है। ग्रामीण भी इस विजय से उत्साहित है।

ये खिलाड़ी रही शामिल, बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर की बालिकाओं के प्रदर्शन की सराहना टूर्नामेंट में शामिल सभी कोच द्वारा की गई। बालिकाओं ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए टीम एकता का भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। सभी ग्रामीण बालिकाओं को बधाईयां दे रहें है व लगातार आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी दे रहें है। टीम कप्तान जसोदा भूकर के साथ माया भूकर, तीजा मेघवाल, पूजा देवड़ा, रूखमा खिलेरी, गायत्री खिलेरी, संगीता मायल, माया खिलेरी, भावना प्रजापत, विजय लक्ष्मी तंवर, शिल्पा, मोनिका भूकर ने खेल खेला व विजयी रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर की छात्र व छात्रा टीम, विजयी रही छात्राएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों टीमों ने फाइनल में कांटे की टक्कर दी एक दूसरे को।