June 21, 2026
evee-300x223

माहेश्वरी महिला समिति मनाया योग दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति ने योग के प्रति महिलाओं में जागरूता का संदेश देते हुए योग दिवस मनाया। मुस्कान पेड़िवाल ने योगाभ्यास करवाया व योग प्राणायाम के बारे में जानकारी दी। समिति अध्यक्ष कौशल्या झंवर ने महिलाओं के लिए योग के महत्व विषय पर जानकारी देते हुए महिलाओं को नियमित योग से जुडकर अपना स्वस्थ जीवन बनाने की बात कही। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री ललिता सोमाणी, समिति सचिव रेखा मूंधड़ा, प्रचार प्रसार मंत्री सरला सोमाणी सहित अनेक महिला सदस्य शामिल हुई।


श्रीकृष्ण योग संस्थान में मनाया योग दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकृष्ण योग संस्थान में प्रतिवर्ष की भांति रविवार को भी उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया। यहां योग शिक्षक गोविंदराम सोनी ने योगाभ्यास करवाया व योग प्राणायाम के लाभ बताए। भारत माता के जयकारे लगाए। यहां कुंभाराम गोदारा, केशराराम कड़वासरा, मोतीसिंह राठौड़, ख्यालीराम माली, सतीष मोट सहित अनेक योग साधक शामिल हुए।


राउमावि पुदंलसर में बच्चों ने जाना योग का महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि पुदंलसर में योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न योग आसना का अभ्यास किया व प्राणायाम सहित विभिन्न क्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। योग दिवस कार्यक्रम प्रभारी व ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने बताया कि योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पीटीआई बीरबल शर्मा, प्रशासन किसनाराम नाई, पीईईओ मंजू तंवर, जेठूसिंह सहित स्कूल स्टाफ ग्रामीण व छात्र छात्राएं शामिल हुई। सभी ने सामूहिक योगाभ्यास किया व वक्ताओं ने नियमित योग अपनाने की प्रेरणा दी।